Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: एक ही दिन दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…
Image

बीकानेर: एक ही दिन दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले में रविवार को आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना: जामसर थाना क्षेत्र के सवाईसर गांव की है, जहां 58 वर्षीय कालु खां पुत्र सफी खां ने श्मशान भूमि में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र साबिर खां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

दूसरी घटना: गजनेर थाना क्षेत्र के रोही चानी हाडला की बताई जा रही है, जहां 40 वर्षीय पप्पुसिंह पुत्र देवीसिंह निवासी हाडला भाटियान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर गजनेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई मूलसिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

दोनों मामलों की जांच संबंधित थाने की पुलिस कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सामान्य रूप से व्यवहार कर रहे थे, जिससे इन घटनाओं ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *