Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दो बहनों का अपहरण, धमकियों से दुखी पिता की हुई मौत…
Image

बीकानेर: दो बहनों का अपहरण, धमकियों से दुखी पिता की हुई मौत…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के अपहरण और इसके बाद परिवार पर हुए मानसिक दबाव की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परिवादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 19 सितम्बर 2025 को शीशपाल, श्रीचंद, राकेश, सुरेश, अभिषेक, मोहनराम सहित कई लोग गाड़ियों में सवार होकर बज्जू स्थित उनके घर में जबरन घुस गए।

परिजनों को डराने-धमकाने के बाद आरोपियों ने परिवादी की दोनों बेटियों को अलग-अलग गाड़ियों में डालकर जबरदस्ती उठा ले गए। घटना के बाद आरोपियों ने परिवादी और उसके पिता को जान से मारने की धमकियां भी दीं, जिसके चलते परिवार दहशत में आ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार मिल रही धमकियों व तनाव से परेशान होकर परिवादी के पिता ने 27 सितम्बर को जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिन्हें गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 30 सितम्बर 2025 को उनकी मौत हो गई। बज्जू पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ अपहरण, घर में अनाधिकृत प्रवेश, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *