Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, गांव में मातम…
Image

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, गांव में मातम…

Bikaner News Today

बीकानेर ज़िले के डूंगरगढ़ कस्बे से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आई है। बाना गांव में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान की पट्टियां चढ़ाने के दौरान लोरिंग मशीन अचानक हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। मशीन में करंट दौड़ गया और उसकी चपेट में आकर जगदीश प्रसाद और मोहम्मद आमीन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, सीओ निकेत पारीक भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *