Bikaner Accident News
गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना नोखा के पारवां गांव के पास हुई, जब रामवर्धन और मालूराम नामक दो युवक सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि मृतकों की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक पारवा टोल प्लाज़ा पर कर्मचारी थे और ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही से लगातार बढ़ते हादसे अब गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कार चालक की तलाश की जा रही है।














