Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बनी मौत का कारण, मां की मौत-पांच घायल…
Image

बीकानेर: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बनी मौत का कारण, मां की मौत-पांच घायल…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पाँच लोग घायल हो गए। यह हादसा बीछवाल बाईपास पर बीकाणा रिसोर्ट के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, लाखुसर निवासी राजूराम पुत्र तेजाराम जाट अपने परिजनों के साथ स्कॉर्पियो में लाखुसर जा रहे थे। शाम करीब सात से आठ बजे के बीच जैसे ही वाहन बीकाणा रिसोर्ट के पास पहुंचा, चालक मोतीराम पुत्र लिखमाराम ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में ओमप्रकाश, घनश्याम, सीमा, पाना देवी और गोगा देवी घायल हो गए। वहीं, राजूराम की माता शारदा देवी पत्नी तेजाराम गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बीछवाल पुलिस ने चालक मोतीराम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *