⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाइपास स्थित बालाजी होटल और कावनी चौराहा के बीच सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही नाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। प्रथम दृष्टया मामले में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, जिसके चलते जांच-पड़ताल जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, शव को सबसे पहले राहगीरों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।














