🟡 Bikaner News Today
बीकानेर शहर में शनिवार हड़कंप मच गया जब कोटगेट थाना क्षेत्र के जिला उद्योग संघ के पास स्थित नाले से एक शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव को देख तुरंत खिदमतगार खादिम सोसाइटी असहाय सेवा संस्थान को सूचना दी। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटगेट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नाले से शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, नाले में शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।














