Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रानी बाजार पुल से कूदे अज्ञात व्यक्ति, ट्रोमा सेंटर में भर्ती…
Image

बीकानेर: रानी बाजार पुल से कूदे अज्ञात व्यक्ति, ट्रोमा सेंटर में भर्ती…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने रानी बाजार ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल से गिरने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायल को संभाला और उसे ट्रोमा सेंटर भिजवाया। जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा घायल का उपचार जारी है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस थाना मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायल की पहचान के प्रयासों में जुटी हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *