Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सरकारी स्कूल की दीवार ढही, टला बड़ा हादसा…
Image

बीकानेर: सरकारी स्कूल की दीवार ढही, टला बड़ा हादसा…

Bikaner News Today

प्रदेश में जर्जर स्कूल भवनों की समस्या एक बार फिर सामने आई है। शनिवार देर शाम बीकानेर शहर के नत्थूसर गेट क्षेत्र में स्थित राजकीय मोहता मूलचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई। घटना उस समय हुई जब बीकानेर में अचानक तेज बारिश शुरू हुई थी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, हादसा 26 जुलाई दोपहर करीब 2:30 बजे का है, जब स्कूल के पास नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। हथौड़े की आवाज, कंपन और बारिश के पानी ने मिलकर पहले से जर्जर दीवार को और कमजोर कर दिया। परिणामस्वरूप, एक बड़ी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। सबसे राहत की बात यह रही कि मुख्य गेट बंद होने के कारण विद्यार्थी पिछले गेट से स्कूल में प्रवेश कर रहे थे। जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के वक्त स्कूल की दूसरी पारी चालू थी।

इस घटना ने प्रदेशभर के सरकारी स्कूल भवनों की खस्ता हालत को उजागर कर दिया है। इससे पहले झालावाड़ में हुई दर्दनाक घटना के बाद सरकार ने सभी जिला प्रशासन को मरम्मत योग्य स्कूल भवनों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, बीकानेर की यह घटना दर्शाती है कि नीति और ज़मीनी हकीकत में अभी भी बड़ा अंतर बना हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *