Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नाला टूटने से कॉलोनी में घुसाया पानी, मौके पर पहुंचा जिला प्रशासन…
Image

बीकानेर: नाला टूटने से कॉलोनी में घुसाया पानी, मौके पर पहुंचा जिला प्रशासन…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर की नागणेची मंदिर से होते हुए वल्लभ गार्डन के पास ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ जा रहा नाला रात को टूट जाने से बजरंग विहार कॉलोनी में पानी घुस आया है यहां के वासिंदो ने बताया कि सब्जियां उगाने वाले अक्सर नाले से पानी लेने का काम करते हैं और नाले को तोड़कर पानी लेते हैं परंतु शुक्रवार की रात को नाले की पाल कुछ ज्यादा टूट जाने से पानी कॉलोनी की तरफ आ गया जिससे पूरी कॉलोनी में और आसपास के मकान के बाहर पानी भर गया।

कहीं घर वालों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है रात को पानी के तेज बहाव के कारण जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को भेज कर हालात का जायजा लिया और लोगों की मदद में जुट गए।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि टीम ने जिस घरों के बाहर ज्यादा पानी था उन लोगों को रेस्क्यू करके घरों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया । कॉलोनी परेशान लोगों को चिंता हो गई है और रात तक गंजागते रहे और सवेरे छात्रों पर चढ़कर कौलीनी की मजारा देखकर मन में भय पैदा हो गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *