Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पत्नी ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप…
Image

बीकानेर: पत्नी ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप…

Bikaner Crime News

बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला ने अपने ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट व धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता मुस्कान, जो कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी है, ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान ने अपने पति अमन, रिश्तेदार साहिल, खालिद, सिमरन और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि रानी बाजार स्थित ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

कोटगेट पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *