RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के महाजन की है। जहां 29 सितम्बर की देर रात को पत्नी ने अपने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इस सम्बंध में शेरपुरा निवासी राकेश ने अपनी पत्नी प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
याचक ने बताया कि, जब रात को घर में सो रहा था। उस समय उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी से उस पर हमाला करा जिसके चलते पति के सिर, हाथ और शरीर पर गंभीर चोट आई है और वह गंभीर घायल भी हो गया है। महाजन पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।