Bikaner News Today
बीकानेर जिले के कालू थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने बिना तलाक के पत्नी की दूसरी शादी करवाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मनाफरसर निवासी कानदास ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए अपनी पत्नी जसोदा और अन्य आरोपियों रूपदास, सोना, ओमदास, हड़मानदास, दलीपदास, शिशपाल व विनोद के खिलाफ कालू थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
कानदास का कहना है कि जसोदा उसकी कानूनी पत्नी है, लेकिन उसके साथ किसी प्रकार की तलाक प्रक्रिया पूरी किए बिना आरोपियों ने मिलकर उसकी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















