Bikaner News
बीकानेर के व्यस्ततम बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बजट घोषणा 2025-26 के तहत म्यूजियम सर्किल पर फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें, फ्लाईओवर की लंबाई, चौड़ाई, वन-वे या टू-वे डिजाइन और निर्माण क्षेत्र की स्पष्टता के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी। इस रिपोर्ट के लिए एक करोड़ रुपए की राशि तय की गई है।
50 से 80 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
इस फ्लाईओवर के निर्माण पर अनुमानित 50 से 80 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। फ्लाईओवर बनने के बाद म्यूजियम सर्किल पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सिटी ट्रैफिक सुगम बनेगा। यह फ्लाईओवर न केवल यातायात समस्या का स्थायी समाधान देगा, बल्कि यात्रियों के समय और ईंधन की बचत भी सुनिश्चित करेगा। बीकानेर के विकास में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
जल्द शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
सरकार की इस घोषणा के बाद अब फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है। डीपीआर की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बीकानेर के नागरिकों के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी।