🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर में एक महिला ने निजी कंपनी के मैनेजर पर मारपीट, ब्लैकमेलिंग, अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2023 में नौकरी के दौरान उसकी पहचान मैनेजर से हुई। 10 मई 2023 को आरोपी उसे मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर होटल ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि धमकी देकर उसने 21-22 मई और 15 जून 2023 को भी शोषण किया।
पीड़िता ने बताया कि 30 जून 2025 को आरोपी ने कचहरी में बुलाकर जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए और शादी का दबाव बनाया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि 10 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने उसका अपहरण कर कई दिनों तक बंदी बनाकर दुष्कर्म किया। 11 नवंबर की रात मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और परिजनों को बताकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले में विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















