Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: महिला ने युवक पर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का लगाया आरोप…
Image

बीकानेर: महिला ने युवक पर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का लगाया आरोप…

Bikaner crime news

बीकानेर जिले के खाजुवाला क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 32 वर्षीय महिला ने 17 केवाईडी निवासी युवक कमलेश पर जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 2 से 3 सितंबर की रात के बीच की है। आरोप है कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध बलपूर्वक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाजुवाला पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *