🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के केडली गांव में महिला पर रास्ते में रोककर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवादिया मघी गोदारा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि जब वह किसी कार्य से जा रही थी, तभी रास्ते में हेमराम, विमला और शिवदेवी ने उसे रोक लिया।
परिवादिया के अनुसार आरोपियों ने कहा कि “तुम्हें आगे नहीं जाने देंगे” और इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से हमला कर दिया। महिला को चोटें आईं और वह किसी तरह वहां से बचकर निकली।सूचना पर नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।














