Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: झोपड़ी में लगी आग से जिंदा महिला जली, लाखों का सामान राख…
Image

बीकानेर: झोपड़ी में लगी आग से जिंदा महिला जली, लाखों का सामान राख…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के हदां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में करीब 16 लाख रुपए से अधिक के जेवरात, कपड़े, अनाज और पशु जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव खेतोलाई मूलवान में भूराराम पुत्र चुनाराम नायक की ढाणी में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में सो रही उसकी बेटी सुशीला (30) बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई। सूचना पर हदां पुलिस और ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतका का शव कोलायत के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

भारी नुकसान की आशंका
ग्राम पंचायत झझू के प्रशासक की रिपोर्ट के अनुसार, झोपड़ी में रखे घर के सामान, कपड़े और बर्तन सहित लगभग तीन लाख रुपए का घरेलू सामान, सोने-चांदी के करीब दस लाख रुपए के जेवरात, और पचास क्विंटल धान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा एक गाय और तीन बकरियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। कुल मिलाकर 16 लाख 55 हजार रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

विधायक ने ली रिपोर्ट, दिलाया सहायता का भरोसा
घटना की जानकारी मिलने पर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने की जांच की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की गहन जांच की मांग की है ताकि आग लगने के कारणों का पता चल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *