⚫ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के काकड़वाला गांव से करंट लगने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा 7 नवंबर की दोपहर हुआ, जब 33 वर्षीय संध्या देवी पत्नी देशराज अपने घर पर गायों को पानी पिला रही थी। इस दौरान उसने गीले हाथों से पानी की मोटर का स्विच बंद करने की कोशिश की, तभी स्विच में करंट प्रवाहित हो गया और महिला को जोरदार झटका लगा।
परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चक 6 बीएचएम काकड़वाला निवासी देशराज ने इस संबंध में लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














