Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दिया-बत्ती करते समय लगी आग से महिला की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: दिया-बत्ती करते समय लगी आग से महिला की दर्दनाक मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। जिसमें संतोष नामक एक महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार संतोष अपने घर में रोजाना की तरह दिया-बत्ती कर रही थीं, तभी अचानक उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली।

आग इतनी तेजी से फैली कि वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई। बावजूद इसके, इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना बेहद दर्दनाक है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *