Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दवाई समझकर जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत…
Image

बीकानेर: दवाई समझकर जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के 820 आरडी में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को एक महिला की भूलवश जहरीला पदार्थ पी लेने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका सुनीता पत्नी गिरधारीराम ने घर में रखे जहरीले पदार्थ को दवाई समझकर पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में मृतका के भाई अशोक पुत्र किशनलाल गवारिया ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि यह पूरी तरह से एक हादसा था। जिसमें सुनीता ने गलती से जहरीला पदार्थ पी लिया।गजनेर पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी को सौंपी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और परिजनों के बयान लेकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *