Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सांप के काटने से महिला की हुई मौत…
Image

बीकानेर: सांप के काटने से महिला की हुई मौत…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना बीकानेर जिले के गांव कितासर भाटियान की है। जहां सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई है। 35 वर्षीय भानीराम पुत्र जालुराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मूली देवी को 18 जुलाई की शाम अपनी ढाणी में कार्य करते हुए सांप ने काट लिया।

परिवादी के भाई प्रभुराम सहित परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह परिवादी सिरोही से पीबीएम अस्पताल पहुंचा। यहां उसे ईलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *