Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत, दो बच्चे घायल…
Image

बीकानेर: बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत, दो बच्चे घायल…


RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बाइक सवार ने इतनी स्पीड से एक महिला और उसके बच्चों को टक्कर मारी कि महिला की मौत हो गई और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब बाइक सवार की तलाश रही है।

बुधवार रात को 9 बजे सरदारशहर रोड पर झंवर बस स्टैंड के पास एक महिला मनीषा सोनी (32) अपने दो बच्चों के साथ जा रही थी। तभी एक बादक तेज गति से आई और मनीषा व उसके दो बच्चों को टक्कर मार दी। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि मनीषा की मौत हो गई। कस्बे के प्रताप बस्ती निवासी किशनलाल सोनी की पत्नी मनीषा की बेटी सोनू और बेटे छोटू को भी चोट आई है। छोटू के सिर में गंभीर चोट आई है और सोनू के पैर में फेक्चर हो गया है।

घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतका का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। मौके पर पुलिस पहुंची और मृतका मनीषा के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। और दोनों घायलों को बीकानेर रेफेर कर दिया गया। घटना के पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है। पता लगाया जा रहा है कि बाइक सवार कौन था और कितनी स्पीड से टक्कर मारी थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से ही घटना का पता चल सकता है। पुलिसइस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *