Bikaner News Today
बीकानेर ज़िले के सेरूणा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दुलचासर तोलाराम नायक की 24 वर्षीय पत्नी भंवरी देवी की खेत में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, भंवरी देवी खेत में कीटनाशक का जमा हुआ कचरा इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान जहरीले रसायन के संपर्क में आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवादी तोलाराम नायक ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। सेरूणा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों ने कीटनाशक कचरे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।














