RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर के नयाशहर थाने का है। जहां विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने और बेटे को मारने की धमकी दी। इस सम्बंध में पीडि़ता ने जसवीर नाम के व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि, आरोपित ने उसके बेटे को मारने की धमकी दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़ता के डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और क्लिप बना ली। बाद में अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। और सालभर से लगातार दुष्कर्म करता रहा। परेशान पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।