RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नोखा के भूरा चौक की है। जहां 12 सितम्बर को घर में काम करते समय 50 वर्षीय महिला गैस चूल्हे से झुलसी गई।
घायल बसंती देवी घर में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान गैस चूल्हे की चपेट में आ जाने से झुलस गई। जिसके घायल अवस्था में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके चलते आज इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।