Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में विशाल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी से बची महिला की जान…
Image

बीकानेर में विशाल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी से बची महिला की जान…

⚪ Bikaner News Today

बीकानेर के सादुलगंज स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल ने एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने 65 वर्षीय महिला के पेट में मौजूद करीब 12 किलोग्राम वजनी विशाल ओवरी (अंडाशय) ट्यूमर को सफल सर्जरी के माध्यम से निकालकर उनकी जिंदगी को नया मोड़ दिया।

लंबे समय से गंभीर पीड़ा और चलने-फिरने में असमर्थता झेल रही महिला का जीवन स्तर इस बीमारी के कारण बेहद प्रभावित हो चुका था। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन जीवन रक्षा हॉस्पिटल की अनुभवी चिकित्सा टीम ने इस जटिल चुनौती को स्वीकार करते हुए जोखिम भरी सर्जरी को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

यह उच्च जोखिम वाली सर्जरी वरिष्ठ सर्जन डॉ. बजरंग टाक एवं डॉ. प्रतीक जुगनाके द्वारा की गई, जबकि एनेस्थीसिया टीम में डॉ. सविता राठी और डॉ. रश्मि जैन ने अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन के दौरान और बाद की देखभाल में सीनियर स्टाफ हेमाराम चौधरी का भी विशेष योगदान रहा। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और ऑपरेशन के तीसरे दिन उन्हें पूर्णतः स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी प्रकार की सक्रिय शिकायत नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *