Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पिकअप की टक्कर से महिला की रीड की हड्डी टूटी…
Image

बीकानेर: पिकअप की टक्कर से महिला की रीड की हड्डी टूटी…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में एक बार फिर लापरवाह ड्राइविंग ने गंभीर हादसे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को बजरंग धोरा के पास एक पिकअप वाहन ने सड़क पर पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की रीड की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस मामले में नृसिंह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती निवासी नेमीचंद परिहार ने संबंधित पिकअप चालक के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

परिवादी ने बताया कि, पिकअप चालक ने गफलत और लापरवाही से वाहन को बैक करते हुए महिला को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हीरासिंह को सौंपी है। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की पहचान और उसकी लापरवाही की पूरी जांच में जुटी हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *