⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला केईएम रोड स्थित रजवाड़ा ज्वैलर्स शोरूम का है, जहां खरीदारी करने पहुंची तीन महिलाएं सोने की चार चूड़ियां चोरी कर ले गईं।
जानकारी के अनुसार, शोरूम मालिक बलदेव सोनी (निवासी छींपों का मोहल्ला, रामपुरिया हवेली) ने कोटगेट थाना पुलिस को रिपोर्ट दी। शिकायत में बताया गया कि शनिवार शाम करीब 4:15 बजे तीन महिलाएं शोरूम पर आईं और सोने की चूड़ियां दिखाने के लिए कहा। कुछ देर तक गहनों का मुआयना करने के बाद उन्होंने खरीदारी किए बिना लौटने की बात कही। बाद में जब गहनों का मिलान किया गया तो पता चला कि सोने की चार चूड़ियां (वजन 40.64 ग्राम) गायब हैं।
शोरूम में लगे CCTV कैमरे घटना के समय बंद पड़े थे। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपित महिलाओं की पहचान की जा सके। कोटगेट थाना पुलिस ने बलदेव सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















