Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: चेकिंग का गलत स्थान बना खतरा, पिलर से भिड़ा ट्रेलर…
Image

बीकानेर: चेकिंग का गलत स्थान बना खतरा, पिलर से भिड़ा ट्रेलर…

🟢 Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। गुसाईसर-नवरंगदेसर के बीच भारतमाला सड़क के नीचे बनी पुलिया की गोलाई पर आरटीओ टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करता एक ट्रेलर अचानक असंतुलित हुआ और सीधे पुलिया के पिलर से जा भिड़ा। उसी समय बीकानेर की ओर से आ रही बस भी उसकी चपेट में आकर बीच में फंस गई।

बस परिचालक अजीत सिंह के अनुसार, “आरटीओ टीम को देखकर ट्रेलर चालक ने अचानक गति बढ़ा दी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।” बस में उस समय 5–7 यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बचे। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि परिचालक के हाथ-पैर में हल्की चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिया की गोलाई पर आरटीओ चेकिंग को ‘जानलेवा’ बताते हुए कहा कि यह स्थान दुर्घटनाओं को न्योता देता है। लोगों ने चेकिंग पॉइंट को तुरंत बदलने की मांग भी उठाई। सूचना मिलते ही नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई जगदीश कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा कर यातायात को सुचारू करवाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *