Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: युवक ने घर के कमरे में की आत्महत्या…
Image

बीकानेर: युवक ने घर के कमरे में की आत्महत्या…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास इलाके से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 40 वर्षीय विष्णु कुमार ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के छोटे भाई महेश पुत्र गणेशमल ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि बड़ा भाई विष्णु कुमार अचानक कमरे से बाहर नहीं आया। जब परिजनों ने दरवाजा खोला, तो वह फंदे से लटका मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच करते हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *