🟡 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आयी है, जहां दाल मिल में काम करने वाले एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक नितेश कुमार अपने भाई के साथ किराये के कमरे में खाना बना रहा था। इसी दौरान उसके पेट में अचानक तेज़ दर्द शुरू हो गया।
परिजनों ने तुरंत नितेश को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के रिश्तेदार बीटू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।














