🔴 Bikaner News Today
बीकानेर के कालु पुलिस थाना क्षेत्र के रोही नकोदेसर में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है, जहां खेत में काम करते समय एक युवक अचानक अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। यह घटना 1 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
मृतक के भाई गोपालराम जाट ने पुलिस थाना कालु में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई गणपतराम खेत में रोज की तरह काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह ढ़ाणी में बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।















