⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 5 बीएसएम भूरासर में बंशीलाल की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई हंसराज ने आरोप लगाया कि बंशीलाल की पत्नी मोनिका और पड़ोसी पृथ्वीराज के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते घर में झगड़े होते थे।
परिवादी के अनुसार बंशीलाल ने पहले भी पुलिस को लिखित में जान का खतरा बताया था। घटना वाले दिन पड़ोसी ने पृथ्वीराज को घर के अंदर देखा और झगड़े की आवाजें भी सुनीं।
हंसराज का आरोप है कि दोनों ने मिलकर बंशीलाल की हत्या की और शव को फंदे पर लटका आत्महत्या जैसा दिखाया। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















