Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: डूंगर कॉलेज के सामने सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मोर्चरी के बाहर धरना…
Image

बीकानेर: डूंगर कॉलेज के सामने सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मोर्चरी के बाहर धरना…

🟢 Bikaner Road Accident

बीकानेर के डूंगर कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजूराम मेघवाल ने पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रशासन से मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, इसी हादसे में नेक मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस समय परिजनों ने धरना देकर सरकारी योजनाओं का लाभ, मृतक परिजन को सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ आवंटन जैसी मांगें रखी थीं। प्रशासन ने तब उनकी मांगें मान ली थीं। अब राजूराम की मौत के बाद परिजनों ने वही मांगें एक बार फिर दोहराई हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित होकर प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत राहत देने की मांग कर रहे हैं। मोर्चरी के बाहर बड़ी भीड़ जुटने से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोग प्रशासन से न्याय और राहत की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर समझाइश में जुटे हुए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *