🟡 Bikaner crime news
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरपुरा निवासी जगदीश ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि 4 सितंबर की दोपहर नोखा के भूरा चौक से कुछ आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी किशनलाल, अशोक, रामनिवास, रूपाराम और हड़मानाराम समेत अन्य लोग गाड़ी में जबरन डालकर उसे ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई कि उसके बहनोई से करीब ₹23.80 लाख रुपए का बकाया वसूलना है। यदि पैसे नहीं मिले तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
जगदीश का कहना है कि आरोपियों ने उसे सुनसान इलाके में छोड़ते समय यह चेतावनी भी दी कि अगर पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो हत्या कर देंगे। फिलहाल नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।














