Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: आपसी रंजिश में युवक लहूलुहान…
Image

बीकानेर: आपसी रंजिश में युवक लहूलुहान…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गांव में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। गांव में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, परिवादी सहीराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि श्यामसुंदर पुत्र रामनारायण बिश्नोई ने उसके भाई प्रेमप्रकाश को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अचानक लोहे की रॉड उठाई और प्रेमप्रकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में प्रेमप्रकाश बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को नोखा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। नोखा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *