Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नाकाबंदी के दौरान स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: नाकाबंदी के दौरान स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार…

Bikaner Crime News

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीकानेर जिले की लूणकरणसर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता की सराहना हो रही है।

उप निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि टीम नियमित नाकाबंदी कर रही थी, तभी संदिग्ध स्थिति में एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र देवीलाल निवासी कालवास के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर, महावीर खोड व रामपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान और भी कड़ा किया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए लगातार नाकाबंदियाँ और सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *