⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के रानी बाजार क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ लोगों ने युवक को बीच सड़क पर रोककर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
मामले की रिपोर्ट शर्मा कॉलोनी रानी बाजार निवासी रवि मीणा ने दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई बबलू मीणा के साथ 5 नवंबर को केजी कॉम्प्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक कार (नंबर RJ14 CU 3456) में सवार चालक व उसके साथ मौजूद तीन-चार लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने बबलू मीणा पर लात-घूंसे व थप्पड़ों से हमला किया और मौके से फरार हो गए।














