⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई है।
पुलिस के अनुसार गांव सत्तासर निवासी 28 वर्षीय महेंद्र पुत्र कालूराम नायक और 25 वर्षीय देबूराम पुत्र गणेशाराम नायक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर परिवादी पर जानलेवा हमला किया था।
इस संबंध में सत्लासर निवासी सुखपाल सिंह उर्फ सेठूसिंह पुत्र मुन्नीरामसिंह राजपूत ने 20 अगस्त 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने शराब के पैसे मांगने पर इंकार करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर फैक्चर हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने लगातार दबिश देकर आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।














