Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: लाठियों-सरियों से युवक पर जानलेवा वार, पांच आरोपी नामजद…
Image

बीकानेर: लाठियों-सरियों से युवक पर जानलेवा वार, पांच आरोपी नामजद…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भादला रोड रोही पांचू के पास खेत में एक युवक पर लाठियों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना 30 अक्टूबर की सुबह मोड़ाराम सियाग के खेत के पास की है।

पीड़ित के भाई देरामाराम ने पांचू पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को रास्ते में रोका, गाली-गलौज की और अचानक हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने देरामाराम की रिपोर्ट के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *