Bikaner News
बीकानेर शहर के तिलक नगर क्षेत्र में एक युवक के साथ शराब पिलाकर मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित की मां तेरसी देवी ने व्यास कॉलोनी थाने में इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के अनुसार, तिलक नगर झुग्गियों में रहने वाले रणवीर, बज्जू निवासी जुगल, उपदेश, वजीर और अनिल ने मिलकर पहले पीड़िता के बेटे को जबरन शराब पिलाई, फिर उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान युवक के पहने हुए सोने की मूर्ति और चांदी के चार फुलड़े भी आरोपियों ने छीन लिए। पीड़िता के अनुसार, इस हमले में उसके बेटे को अंदरूनी गंभीर चोटें भी आई हैं।
व्यास कॉलोनी पुलिस ने तेरसी देवी के इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।















