Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पैसे न देने पर युवक से मारपीट, रुपए लूटकर फरार…
Image

बीकानेर: पैसे न देने पर युवक से मारपीट, रुपए लूटकर फरार…


Bikaner News

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर युवक से नकदी छीनने का मामला सामने आया है। बीकानेर की कोटगेट पुलिस थाने में बड़ी जस्सोलाई निवासी किशनलाल ने प्रताप, मुकेश, प्रशांत सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 17 अप्रैल की रात शांति विकास भारती स्कूल के पास हुई। पीड़ित किशनलाल ने बताया कि आरोपितों ने नशे के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 300 रुपए छीन लिए। किशनलाल के अनुसार, आरोपितों ने उसके सिर पर भी वार किया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *