🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने और मोबाइल छीनकर ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिवादी सुरेंद्र कुमार पुत्र रतीराम वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी कि वह मेन बस स्टैंड स्थित बैंक के पास पहुंचे, तभी चौराहे पर करीब 20-25 लोग एकत्र खड़े दिखाई दिए। स्थिति जानने के लिए जैसे ही वह अपनी गाड़ी से उतरे, तभी विवाद में शामिल लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
परिवादी के अनुसार महेंद्र नायक, राकेश नायक, सोहन नायक और ओमप्रकाश नायक ने एकराय होकर उन्हें गालियां दी और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सुरेंद्र के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी महेंद्र नायक ने उनका हाथ दांत से काट लिया, जबकि सोहन नायक ने उनका स्मार्टफोन छीन लिया और दूसरा मोबाइल तोड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया। हंगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर महाजन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल बाबूलाल को सौंप दी है।















