Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: एमडी के साथ पकड़ा गया युवक…
Image

बीकानेर: एमडी के साथ पकड़ा गया युवक…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले की नापासर पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को रंगे हाथों दबोचा है। यह कार्रवाई 21 जुलाई की शाम रोही शेरेरा क्षेत्र में की गई, जहां शेरेरा निवासी रामपाल को 11.25 ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *