Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत…
Image

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के मूंडसर मार्ग रेलवे ब्रिज बेलासर में 24 सितंबर की शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिव सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई और बेलासर निवासी राजू सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि उसका भाई शाम को खेत की ओर जा रहा था, तभी रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *