Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पीबीएम अस्पताल पर लापरवाही का आरोप…
Image

बीकानेर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पीबीएम अस्पताल पर लापरवाही का आरोप…

⚪ Bikaner Train Accident

बीकानेर जिले के शेरूणा थाना क्षेत्र के सूडसर गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। टोडरमल नामक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

जिससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में समय पर और उचित इलाज नहीं दिए जाने से युवक की मौत हुई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और मेडिकल टीम पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाइश में जुटे हुए हैं।

हादसे और अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवालों ने स्थानीय स्तर पर बड़ी बहस छेड़ दी है। लोग सुरक्षित रेलवे पार मार्गों, अस्पतालों में संसाधनों की कमी और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की मांग उठा रहे हैं। मामले में पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *