Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: करंट हादसे में युवक की मौत…
Image

बीकानेर: करंट हादसे में युवक की मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर ज़िले के सेरूणा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव लिखमीसर उत्तरादा की रोही में रविवार सुबह खेत में काम करते समय 18 वर्षीय युवक अशोक पुत्र रामेश्वरलाल जाट की करंट लगने से मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे अशोक खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने तत्काल उसे श्रीडूंगरगढ़ उपज़िला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, खेत में लगे विद्युत उपकरण या तार में लीकेज के कारण यह हादसा हुआ माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *