RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नोखा रोड़ भवानी मार्बल के पास की है। जहां कार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। इस संबंध में हुकमाराम मेघवाल ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, उसका भाई शेराराम रोडा से नोखा पैदल आ रहा था। जिसके चलते भवानी मार्बल के पास कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई के टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।















