⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गीगासर हाल मुण्डेलो का बास खंगता निवासी रामदेव ने देशनोक पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
परिवादी ने बताया कि उसका भाई महेंद्र कुमार (29) बीते 4 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल से गीगासर से देशनोक की ओर आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पीबीएम अस्पताल बीकानेर में भर्ती करवाया गया। चार दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद 8 अक्टूबर को इलाज के दौरान महेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














